अशोक नगर: नन्हीं जिंदगियों को नई उम्मीद,अशोकनगर के 6 बच्चों को इलाज के लिए मुंबई भेजा गया
अशोकनगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए मुंबई भेजा गया है। कलेक्टर साकेत मालवीय के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. अलका त्रिवेदी के निर्देशन में बच्चों को मुंबई के नारायणा हॉस्पिटल एसआरसीसी रेफर किया गया। 6 बच्चों में से 2 बच्चों को सर्जरी के लिए भर्ती किया गया है, जिनकी सर्जरी जल्द होगी।