गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एएनएमएमसीएच के हिट वार्ड में 2 मरीज भर्ती, 3 स्वस्थ होकर घर लौटे
गया में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के लिए प्री फैब्रिकेटेड वार्ड में 100 बेड़ों को सुरक्षित रखा गया है।अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल ने सोमवार की सुबह 10 बजे बताया कि रविवार को 2 नए मरीज भर्ती हुए है।