कोटकासिम: भिवाड़ी में फाइबर कंपनी में लगी भीषण आग, प्लांट का बड़ा हिस्सा जलकर हुआ राख, सभी कर्मचारी सुरक्षित
Kotkasim, Alwar | May 13, 2026 भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित दुग्गर फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार दोपहर 1:00 बजे आग लग गई। रिको फायर इंचार्ज राजू खान ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि आग ने कंपनी के पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बड़ा नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची 6 दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।