कुर्था: चेहल्लुम को लेकर कुर्था व मानिकपुर थाना में चौकीदारी बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए गए निर्देश
Kurtha, Arwal | Aug 2, 2026 चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुर्था एवं मानिकपुर थाना परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्षों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने का निर्देश दिया।