गोविंद नगर के चावला मार्केट में ऑटो चालक पर हमला!
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित चावला मार्केट में कार सवारों द्वारा एक ऑटो चालक के साथ मारपीट और ऑटो में जमकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कार सवारों ने ऑटो चालक की पिटाई की और ऑटो के सभी शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: चावला मार्केट, गोविंद नगर, कानपुर
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #GovindNagar #ChawlaMarket #KanpurNews