रैपुरा: रैपुरा नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, सेना के सम्मान में नारों से गूंजा रैपुरा नगर
Raipura, Panna | May 21, 2025 आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नैतिक समर्थन देने के लिए रैपुरा क्षेत्र में आज सामाजिक सहयोग से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, तिरंगा यात्रा का स्वरूप बड़ा ही व्यापक रहा इस दौरान समस्त देश प्रेमीयो व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेना के सम्मान में हम खड़े मैदान जैसे नारे लगाए।