भिंड नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर दिया समर्थन, सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
भिंड। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल स्थित सीएमएचओ कार्यालय के नीचे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला। दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।