खगड़िया: कसरैया धार के निकट बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी
एनएच 31 कसरैया धार के निकट एक बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी स्थिति में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भती कराया है। जहां दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है। हालांकि समाचार प्रेषण तक दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी लेकिन डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।