खगड़िया: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक की परीक्षा सम्पन्न, आज ली गई विज्ञान की परीक्षा
आपको बता दें कि इन दिनों बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा ली जा रही है। खगड़िया जिला में भी मैट्रिक परीक्षा को लेकर खगड़िया मुख्यालय एवं गोगरी में विभिन्न 38 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली गई। पहली और दूसरी सिटिंग में आज विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई।