खगड़िया: रांकों स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रथम स्थापना दिवस, कार्यकर्ता रहे मौजूद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को चंद्रनगर राको स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में युवा से लेकर किसानों तक की समस्या को लेकर पार्टी हमेशा सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रही है। स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं ने संकल्प लिया।