सिद्धौर ब्लॉक से महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंडिया अभियान को नई दिशा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एआई सखी सशक्तिकरण पहल के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और डिजिटल तकनीक का विशेष प्रशिक्षण गुरुवार करीब 11 बजे दिया गया।