कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र से दो माह पहले लापता 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा रेलवे स्टेशन पर मिली, युवक पर दुष्कर्म का आरोप
पीपीगंज थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा करीब दो माह पहले कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन लापता हो गई। शुक्रवार शाम वह अचानक रेलवे स्टेशन पहुंची जहां पीआरबी पुलिस ने उसे घर पहुंचाया। शनिवार को परिजनों ने एक स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर साथ रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।