जहाज़पुर: अमरवासी से सुरसरा के लिए डाक निशान किया गया रवाना
अमरवासी से सुरसरा के लिए डाक निशान रवाना अमरवासी से तेजाजी धाम सुरसरा के लिए डाक निशान यात्रा आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रवाना हुई। 166 किमी की यात्रा करीब 8 घंटे में पूरी होगी। यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए, जबकि गांव से बाहर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सुरसरा पहुंचकर तेजाजी को ध्वज चढ़ाया जाएगा।