कालपी: कालपी एवं छौंक गांव में जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, खरीद व्यवस्था का लिया स्थलीय जायजा
Kalpi, Jalaun | Apr 4, 2026 डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार दोपहर 3:30 बजे कालपी और छौक स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान किसानों ने बोरे की कमी से खरीद प्रभावित होने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने तुरंत सख्त निर्देश देते हुए पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराने को कहा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रहे।