पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 6:07 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया है कि मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।