गिरिडीह: पपरवाटांड़ टोल के पास वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों से ₹80 हजार का ऑनलाइन जुर्माना वसूला।
वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को 3 बजे से डुमरी मुख्य मार्ग पपरवाटांड़ टोल टैक्स के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।