इंदौर: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे सचिन पायलट, संविधान पर भाजपा को लेकर कसा तंज
Indore, Indore | Jan 27, 2025 राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बाबा साहब अंबेडकर की जन्मभूमि से एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संविधान बदलने की मंशा रखने वाले नीतिगत तरीके से काम करने वाले लोग इस संविधान यात्रा के खिलाफ हैं। पायलट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह यात्रा उन लोगों के खिलाफ है जो संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं और लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।