नोखा: नोखा के वार्ड 35 में सीवर ओवरफ्लो से हाल बेहाल, स्थाई समाधान की मांग
Nokha, Bikaner | Jun 18, 2026 नोखा। कस्बे के वार्ड 35 में वेयरहाउस गोदाम के पास बरसात में सीवर समस्या से लोग परेशान हैं। छोटी लाइन के कारण बारिश में कीचड़ भर जाता है व चैम्बर ओवरफ्लो हो जाते हैं। वार्डवासी विजय कुमार ने बड़ी सीवर लाइन के लिए संपर्क पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन पालिका में स्थाई ईओ न होने से समाधान नहीं हो रहा है।