बिलासपुर: गल्ला मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 12 बजे नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश गेहूं क्रय केंद्र बंद मिले और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव पाया गया। जिलाध्यक्ष ने रोष जताते हुए कहा कि सरकारी केंद्रों पर बारदाने की कमी का बहाना बनाकर किसानों को लौ