पवई: धान खरीदी केंद्र शाहनगर मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार प्रति बोरी 7 रुपए ली जा रही तुलाई तहसीलदार ने कही जांच की बात।
Pawai, Panna | Jan 20, 2024 धान खरीदी केंद्र शाहनगर मंडी में किसानों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है धान तुलाई के अंतिम दिन खरीदी केंद्र में किसानों का ताता लगा रहा और किसानों से तुलाई के लिए प्रतिबोरी 7 रुपए तुलाई ली जा रही थी किसानों ने मीडिया के कैमरे के सामने बताया कि 7 रुपए प्रति बोरी तुलाई मांगी जा रही है एवं बरादाने के लिए अतिरिक्त 100-200 रुपए की मांग की जा रही। वही मामले की जांच करने तहसीलदार मौके पर पहुंची।