पवई: ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुपना में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, पवई विधायक प्रहलाद लोधी हुए शामिल
Pawai, Panna | Jan 18, 2024 पन्ना जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पवई के ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुपना पहुंची। जिसमें पवई विधायक प्रहलाद लोधी भी शामिल हुए। बता दें कि इस दौरान शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। और ज्यादा से ज्यादा उन योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की गई।