पवई: सिद्ध स्थल कोपन मोहंद्रा मे हुआ अनुभूति कार्यक्रम छात्र छात्राओं ने जानी वन्य जीवों की जीवन शैली।
Pawai, Panna | Jan 20, 2024 जिले के वन मंडल अधिकारी दक्षिण एवं उप वन मंडलाधिकारी पवई के निर्देशन पर मोहन्द्रा वन परीक्षेत्र अंतर्गत आज अनुभूति कार्यक्रम के तहत धार्मिक सिद्ध स्थल कोपन की अनुभूति की। जिसे प्रकृति ने धार्मिक सौंदर्य आलौकिक और प्राकृतिक शांति वातावरण से सहेजा है। प्राचीन स्थल माँ दानदाई मंदिर एवं सिद्ध स्थल कोपन क्षेत्र वासियों की आस्था का केंद्र है यहां लोग अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए दर्शन करने आते है।