पवई: वर्ष 2024 में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 13 अवकाश घोषित, कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने घोषित किए अवकाश
Pawai, Panna | Jan 19, 2024 जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊदल सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार वर्ष में 300 दिवस आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से संचालन अनिवार्य है। शेष 65 दिवस में से रविवार अवकाश के 52 दिवस के अतिरिक्त कुल 13 दिवस का अवकाश स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए घोषित किया जाता है।