शहर से पांच किमी दूर जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रवासियों केलिए 107 एकड़ क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसितकिया गया है, जिसे निधि वन नाम दिया गया है। बारिशशुरू होते ही हरियाली की निधि से वन हराभरा हो गया है,जो यहां अने वालों को आनंदित कर रहा है। निधि वनपर्यटन और पर्यावरण के साथ ही स्वसहायता समूह कोरोजगार देने का काम कर रहा है।