गोरखपुर: ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित चार व्यक्तियों के कुल ₹3 लाख 12 हजार 544 साइबर सेल की टीम ने कराये वापस
ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित चार व्यक्तियों की कुल 3 लाख 12544 रुपया साइबर सेल की टीम ने वापस कराया है। एक व्यक्ति काओटीपी के माध्यम से 12 544, दूसरे व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख 29 हजार रुपया, तीसरे व्यक्ति खाते से 43000 निकल गया था। वहीं चौथे व्यक्ति का रिश्तेदार बात कर ₹20000 निकल गया था। जिसे आज वापस कर दिया गया है।