गोरखपुर: स्मार्ट सोलर लाइट से जगमगायेगा गोरखपुर शहर का मुख्य मार्ग, नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने की बैठक
नगर निगम गोरखपुर द्वारा सोलर सिटी योजना के अंतर्गत शहर की मुख्य मार्ग गोरखपुर सोलर सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर निगम गोरखपुर द्वारा चयनित दो मुख्य मार्ग पर स्मार्ट सोलर लाइट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सुगरवाल ने नगर निगम सभागार में बैठक किया है जिसमें नगर निगम के अधिकारी शामिल रहे।