कोंडागांव: उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विशेष अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” और “एम्पलाई ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।“कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव अभिनव उपाध्याय तथा थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव को प्रदान किया गया।