हरदोई: कौढ़ा के पास धान बेचकर साइकिल से घर जा रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 27, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव निवासी रामासरे खेती किसानी का काम करते थे। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामासरे रविवार की सुबह पिकअप डाले पर धान लेकर हरदोई नवीन गल्ला मंडी गए थे और पिकअप डाले पर अपनी साइकिल भी रखकर ले गए थे। बताया कि हरदोई की नवीन गल्ला में मंडी में धान बेचने के बाद वह साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे।