हरदोई: हरदोई में चेन स्नैचर्स का आतंक, मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आई बुजुर्ग को लिफ्ट में बनाया निशाना, पुलिस तलाश में जुटी
Hardoi, Hardoi | Oct 27, 2025 हरदोई में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।ताजा मामला कोतवाली शहर क्षेत्र के धर्मशाला रोड की रहने वाली बुजुर्ग किशोरी देवी के साथ हुआ है।मेडिकल कॉलेज में दवा लेने पहुंची बुजुर्ग महिला को लिफ्ट में दो महिलाओं ने निशाना बनाया और उनकी गले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गईं।घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है।