बड़वानी: आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों को एक साल से वेतन नहीं मिला, कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
बड़वानी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आज मंगलवार को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्कूलों में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक साल से वेतन नहीं मिलने पर आवेदन कर वेतन भुगतान करने की मांग कि गई है। इस दौरान कर्मचारियों में से देविलाल धनगर व अन्य कर्मचारीयों के द्वारा अपनी परेशानियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया है।