मिर्ज़ापुर: पड़री थानाक्षेत्र के कमाहरी गांव के युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में जानकारी दी
बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में प्रेस वार्ता कर बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के कमाहरी गांव निवासी युवक 10 अप्रैल को घर से बोलोरो लेकर निकला था जिसका शव 4 दिन बाद लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती जंगल में मिला था जिसमें हत्या के आरोपी 35 वर्षीय युवक हेमंत कुमार पांडे निवासी पथरौर थाना संत नगर को गिरफ्तार किया गया।