मिर्ज़ापुर: ईडी की कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा पर बोला हमला
ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार को कार्यकर्ताओं ने जमकर कोषा। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर शिव कुमार पटेल, शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, विवेक सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।