मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर पुलिस ने 12 व्यक्तियों का शांति भंग में किया चालान
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाकर 12 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर दिया। मंगलवार की शाम 5:00 बजे पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से सभी को जमानत मिल गई है।