मिर्ज़ापुर: अष्टभुजा में मोतिया तालाब के पास डीएम और सीडीओ ने अधिकारियों के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान, झाड़ू लगाकर की सफाई
अष्टभुजा में मोतिया तालाब के पास जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सीडीओ विशाल कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ विशाल कुमार व अन्य अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई की।