दिनांक 24.06.2026 की रात्रि में सुनील कुमार राघव निवासी ग्राम परौली अपनी ट्यूवैल से पानी भरने गए थे और सुबह वापस नही आये जिनको परिजनों ने तलाश किया तो पास में ही काली नदी के पास उनकी चप्पल व मोबाइल बरामद हुआ। थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए 04 दिन से युवक की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा था। सर्च अभियान के तहत आज सुनील कुमार राघव का शव ग्राम फरीदपुर के पास काली नदी में मिला है। मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नही है। पुलिस द्वारा मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर श्री प्रमोद कुमार सिंह की बाइट-
#UPPolice