माधौगढ़: दबंग ने माधौगढ़ नगर की दुकान के अंदर दलित मजदूर से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर के रामपुरा बस स्टैंड पर किराने के दुकान में घुसकर दबंग व्यक्ति ने दलित मजदूर युवक के साथ जमकर मारपीट की है,उसका गला दबाया और जान से मारने का प्रयास किया है,जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ,वीडियो सोशल मीडिया पर दिन रविवार समय 6 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा कि किस तरीके से मारपीट की है।