हरिद्वार के पूर्व जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई। वे अपनी फेसबुक पर खासे एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने बुधवार रात 9:30 बजे जानकारी दी की कोई भी इस फेसबुक आईडी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। कर्मेंद्र सिंह पूर्व में हरिद्वार के चर्चित जिलाधिकारी रहे हैं।