हसनपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी सहित आरोपी गिरफ्तार
हसनपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि मेराज पुत्र मोमिन उम्र लगभग 30 वर्ष की उसके घर पर चारपाई पर सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला, पेट, दोनों हाथ एवं पैरों पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। सुबह मृतक मेराज का पिता मोमिन इसके घर पर गया तो देखा कि मेराज की हत्या हो गई है और और साथ में दूसरी चारपाई पर इसकी पत्नी और दो बच्चे सो रहे है।