अरवल: डीएम वर्षा सिंह के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा गांव में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Arwal, Arwal | Mar 29, 2024 जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत करपी प्रखंड के बेलखारा एवं शेखपुरा पंचायत का दौरा किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत में मौजूद मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं मतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।