अरवल: हसनपुर मध्य विद्यालय से लौटने के दौरान कपूर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटी शिक्षिका की बाइक, शिक्षिका घायल।
Arwal, Arwal | Mar 28, 2024 सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फखरपुर पंचायत के हसनपुर मध्य विद्यालय से लौटने के दौरान शिक्षका का बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे शिक्षिका घायल हो गई। लोगों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां शिक्षिका को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है की शिक्षिका हसनपुर मध्य विद्यालय में पद स्थापित किरण कुमारी उम्र 44 वर्ष है। स्कूल समाप्ति के बाद मोटरसाइकिल से लौट रही थी ,तभी कपूर मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई