बाह: पिनाहट में घटिया निर्माण की खुली पोल, नई स्ट्रीट लाइट का खंभा गिरा
पिनाहट कस्बे के राजाखेड़ा रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास नगर पंचायत द्वारा लगाया गया एक नया स्ट्रीट लाइट पोल मंगलवार को अचानक गिर गया। इस दौरान एक बाइक सवार बाल-बाल बचा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद सड़क पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने मात्र 20 दिन पहले ही लगभग 50 पोल लगवाए थे, जिनका इतनी जल