सिराथू: सैनी थाने के बगल में हुई चोरी के बाद पुलिस की बदनामी पर हरकत में आई पुलिस ने 5 लोगों को सामान सहित किया गिरफ्तार
सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने बुधवार दोपहर पत्रकारों से बैठक करते हुए बताया कि 2 दिन पहले थाना सैनी के ठीक बगल में कृषि रक्षा इकाई केंद्र में हुई चोरी से संबंधित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से चोरी के सामान व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।सीओ ने बताया कि लिखापढ़ी कर चालान भेजा जा रहा।बताया उस चोरी में विभाग का भी एक व्यक्ति शामिल है।