जमुई: जिला पदाधिकारी की अपील, 'सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं, जमुई को टीबी मुक्त बनाएं'
Jamui, Jamui | Jul 22, 2026 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार 2 बजे के करीब आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 1,30,215 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने सभी नागरिकों से निःशुल्क टीबी जांच कराने, मरीजों के इलाज में सहयोग देने और सामाजिक सहभागिता निभाने की अपील की।