कायमगंज: कायमगंज तहसील रोड पर नायब तहसीलदार की गाड़ी जाम में फंसी, राहगीर जूझते रहे
कायमगंज तहसील रोड पर भीषण जाम लग गया। इस जाम में नायब तहसीलदार की गाड़ी लगभग 15 मिनट तक जाम में फंसी रही। इसी बीच भीषण गर्मी में रहागीरों को लगभग 1 घंटे तक जाम में जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार मस्जिद पर नवाज अदा करने जा रहे थे। यह जाम कायमगंज कस्बा चौकी से लेकर जामा मस्जिद तक लगा रहा। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद शाम को खुलवाया