बाड़मेर: राज्य सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया बाड़मेर का दौरा, राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अधिवेशन में हुए शामिल
Barmer, Barmer | Jul 28, 2024 राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रविवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे।गर्ग ने लंगेरा रोड़ स्थित निजी विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए।मीडिया से बातचीत करते हुए बिना किसी समुदाय का नाम लिए गर्ग ने कहा कि किसी वर्ग विशेष की जनसंख्या बढ़ती है तो समस्या और अशांति क्यों पैदा होती है।