ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के कई इलाकों में कल बिजली कटौती, विभाग ने जारी की सूची
ग्वालियर शहर में मंगलवार 19 मई को एक बार फिर बड़े स्तर पर बिजली कटौती होने जा रही है। बिजली विभाग द्वारा सोमवार रात 9 बजे जारी सूचना के अनुसार मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।