मंडला: बम्हनी बंजर में वीरेंद्र चौरसिया की पहल, पशुओं की प्यास बुझाने के लिए निशुल्क गौ कुंड वितरण
Mandla, Mandla | Apr 23, 2026 भीषण गर्मी में मवेशियों के लिए पेयजल सुनिश्चित करने की दिशा में बम्हनी बंजर निवासी वीरेंद्र चौरसिया ने एक सराहनीय पहल की है। समाजसेवी अपने स्तर पर गऊ कुंड का निर्माण कर उन्हें नि:शुल्क वितरित कर रहे हैं, ताकि गर्मी में पशुओं को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। गुरुवार चार बजे वार्ड क्रमांक 4 निवासी वर्षा सेन को गऊ कुंड प्रदान किया गया।