पटना ग्रामीण: शिवाजी कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट से 207 बोतल विदेशी शराब बरामद, 12 कार्टून में थी बंद
बाईपास थाने की पुलिस ने लाखों रुपए के विदेशी शराब को बरामद किया है।शिवाजी कॉलोनी स्थित एक ट्रांसपोर्ट से 12 कार्टून में बंद 207 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे बाईपास थाने की पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 207 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।यह शराब पार्सल के जरिए चंडीगढ़ से यहां भेजी गई थी