पंडरिया: विधायक भावना बोहरा के प्रयास से पंडरिया विधानसभा में 4.02 करोड़ से अधिक के अधोसंरचना कार्यों को मिली मंजूरी
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के लिए 4 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न अधोसंरचना कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें विधायक निधि, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सड़क, नाली, पुलिया, मंच, स्कूल भवन, पेयजल व्यवस्था और अन्य म