लोहरदगा: भंडरा प्रखंड मुख्यालय में भौंरों का हमला, पत्रकार मंसूर अंसारी ने कंबल से ढंककर बचाई जान, अस्पताल रेफर
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार दोपहर अचानक भौंरों के झुंड के हमले से अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब 2 बजे उस समय हुई जब परिसर में लोगों की भीड़ मौजूद थी। अचानक भौंरों के भड़कने से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कि